दिल्ली के बारे में 50+ दिलचस्प किस्से

50+ Facts About Delhi in Hindi-दोस्तों आज हम बात करेंगे भारत की राजधानी दिल्ली(NCT) के कुछ रहस्य बारे में। वैसे तो दिल्ली अपने अनेकों रहस्य को सजोये हुए हैं।दिल्ली अपने साथ निम्न सीमाओं को छूती हैं। जैसे हरियाणा ,राजस्थान ,उत्तर प्रदेश और पंजाब शामिल हैं। दिल्ली ,मुंबई के बाद सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाला राज्य हैं। यहाँ पर लगभग 19 अरबपति और 23,000+ करोड़पति है। और दिल्ली का HDI(Humen Development Index) अन्य राज्यों के मुक़ाबले अच्छा हैं। दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय भारत के अन्य राज्यों से ज्यादा हैं। दिल्ली में आप को कई सारे धरोहर स्थल और कई विभाग के मुख्यालय मिल जायेगा। लेकिन हम आज देखेंगे दिल्ली के कुछ महत्वपूर्व बिंदु के बारे में ,तो चलिए जान लेते हैं।

दिल्ली के बारे में 50+ दिलचस्प किस्से
{tocify} $title={Table of Contents}

दिल्ली के बारे में 50+ दिलचस्प किस्से - Interesting facts : Delhi in Hindi

  1. दिल्ली,भारत की राजधानी हैं।
  2. दिल्ली को 1 नम्बर 1956 को केन्द्र शासित प्रदेश के रूप में शामिल किया गया है।
  3. दिल्ली की वर्तमान जनसंख्या 2.4 करोड़ हैं।
  4. दिल्ली यमुना नदी के किनारे स्थित हैं।
  5. दिल्ली को भारत का धड़कन बोला जाता हैं। क्योकि दिल्ली में भारत के सभी राज्यों से आये हुए लोग रहते हैं। 
  6. दिल्ली में आप को कई धार्मिक स्थल मिल जाएंगे। चाहे वो मंदिर,मस्जिद या गुरुद्वारे हो आप को मिल जायेगा।
  7. दिल्ली के दो भाग हैं। पुरानी दिल्ली और नई दिल्ली
  8. दिल्ली पर कई शासकों ने राज्य किया हैं। कहाँ जाता हैं ,की इन शासकों ने दिल्ली को 7 बार उजाड़ा और फिर 7 बार बसाया।
  9. विश्व पुस्तक मेला ,दिल्ली के प्रगति मैदान में हर वर्ष जनवरी और फरवरी में आयोजित किया जाता हैं। और यह पुस्तक मेला 1972 से आयोजित किया जाता हैं।
  10. दिल्ली केन्द्र शासित प्रदेश होने के बावजूद यहाँ पर विधानसभा का चुनाव होता हैं।
  1. दिल्ली चुकी भारत की राजधानी हैं,यह बहुत ही हरा-भरा शहर हैं। दिल्ली का 20% स्थान हरियाली से ढका हुआ हैं।
  2. दिल्ली देश की सबसे प्रदूषित शहर में से एक हैं। जब ठंडी आता हैं ,तो यहाँ पर साँस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं।
  3. दिल्ली का खारी बावली बाजार एशिया का सबसे बड़ा मसाला बाज़ार हैं।
  4. शंकर अन्तर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय(डॉल म्यूजियम) दिल्ली के बहादुर शाह ज़फर मार्ग पर है। और ये संग्रहालय देश के साथ विदेशों में भी प्रसिद्ध हैं।
  5. आज़ाद बाजार,दिल्ली में फल-सब्जियों के लिए एशिया का सबसे बड़ा बाजार हैं।
  6. दिल्ली के कुछ महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल :- लाल किला,कुतुबमीनार,इंडिया गेट,पुराना किला,बिरला मंदिर,शीशगंज गुरुद्वारा,निजामुद्दीन औलिया की दरगाह,हुमायूं का मकबरा,जंतर मंतर,फिरोज़ शाह कोटला, लोधी पार्क, जामा मस्जिद, गौरी शंकर मंदिर,अक्षरधाम मंदिर आदि हैं।
  7. दिल्ली मेट्रो को 2014 में दुनिया के एक प्रसिद्ध मेट्रो में जगह मिली हैं।
  8. दिल्ली का कमल मंदिर(बहाई उपासना मंदिर) या लोटस मंदिर(Lotus Temple),दुनिया के 8 प्रसिद्ध बहाई मंदिरों में से एक हैं। भारत के आवला पूरे एशिया में यह इकलौता बहाई मंदिर है।
  9. दिल्ली का क़ुतुब मीनार ईंटों से बनाया गया दुनिया का सबसे ऊंचा मीनार हैं।
  10. दिल्ली के जंतर -मंतर में सूर्य चंद्रमा के नक्षत्रों का अध्ययन किया जाता हैं।
  11. दिल्ली शिक्षा का भी केंद्र हैं। यहाँ पर आप कई विश्वविद्यालय मिल जायेगे। दिल्ली के कुछ प्रसिद्ध विश्वविद्यालय :-जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय(JNU),दिल्ली विश्वविद्यालय(DU),इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय(IGNOU) आदि जैसे विश्वविद्यालय हैं।
  12. दिल्ली अरावली पर्वत श्रृंखला पर स्थित है।
  13. दिल्ली का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 12.42% है।
  14. दिल्ली में भारत का पहला स्मार्ट हवा प्यूरीफायर लगाया गया है। जो एक दिन में 10 लाख से ज्यादा प्रदूषित हवा को प्यूरीफायर कर सकता है।
  15. दिल्ली के कुछ और धार्मिक स्थल:- बंग्ला साहिब गुरुद्वारा, कालकाजी मंदिर, हनुमान मूर्ति आदि स्थान है।

FACTS : DELHI IN HINDI

दिल्ली के बारे में 50+ दिलचस्प किस्से

  • दिल्ली(NCR) दूध ख़पत में सबसे ज्यादा आगे हैं। यहाँ पर एक दिन में 5 मिलियन(50 लीटर) दूध की ख़पत हैं। 
  • भारत की राजधानी दिल्ली हैं। इसलिए अन्य राज्यों के लोग ज्यादा से ज्यादा दिल्ली में जाकर बसना चाहते हैं। इसलिए यहाँ पर रियल एस्टेट का कारोबार सबसे ज्यादा होता हैं। रियल एस्टेट को दिल्ली की रीड की हड्डी कही जाती हैं।
  • दिल्ली के चाणक्यपुरी में राष्ट्रीय रेल संग्रहालय है। जिसमे रेलवे के द्वारा संग्रह की गई वस्तुवों को रखा गया हैं।
  • दिल्ली के नेहरू प्लेस को एशिया का सबसे बड़ा आई-टी(IT) बाज़ार कहा जाता है। क्योंकि यहां पर आप को सभी तरह के आईटी समान मिल जायेंगे।
  • दिल्ली में सार्वजनिक यातायात में CNG का उपयोग किया जाता है। क्योंकि सरकार द्वारा यह शख्स गाइडलाइंस दिया गया है।
  • दिल्ली एक प्रमुख व्यवसायिक केन्द्र है। चूंकि दिल्ली भारत की राजधानी है। और यहां पर सम्पूर्ण भारत देश के लोग आते हैं।
  • दिल्ली में 2010 में ओलम्पिक खेल का आयोजन किया गया था। और वह ओलम्पिक खेल के इतिहास का सबसे मंहगा आयोजन था। और अभी तक उस ओलम्पिक खेल के आयोजन के रिकार्ड को कोई भी राष्ट्र तोड़ नहीं पाया है।
  • दिल्ली वर्तमान समय में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला शहर है।
  • दिल्ली में दुनिया का 13 वां सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क है। 
  • दिल्ली भारत का सबसे बड़ा शहर है। इसे 11 राजनितिक क्षेत्र है। जिन्हें 95 थानों में बांटा गया है।
  • दिल्ली को एक अन्य नाम से भी जाना जाता है। इसे लुटियंस दिल्ली भी कहा जाता है। चूंकि दिल्ली को ब्रिटिश आर्किटेक्चर एडविन लुटियंस द्वारा डिजाइन किया गया था।
  • दिल्ली दुनिया की दूसरी राजधानी है। जहां पर सबसे ज्यादा पक्षियां निवास करती हैं। दिल्ली के लिए में सबसे ज्यादा पक्षियां निवास करती हैं।
  • फिरोज़ शाह कोटला स्टेडियम जिसे अब अरुण जेटली स्टेडियम के नाम से जाना जाता है। यह सबसे पूराना क्रिकेट स्टेडियम है।
  • इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दुनिया के सबसे व्यस्ततम हवाई अड्डे में से एक है। यहां प्रतिवर्ष 40 मिलियन यात्री यात्रा करते हैं।
  • दिल्ली का सड़क घनत्व 2103 किमी² है।
  • दिल्ली में पंजीकृत कार की संख्या देश के अन्य शहरों से बहुत ज्यादा है।
  • दिल्ली पुराने समय में दीवारों के शहर के नाम जाना जाता था। यहां पर 14 गेट थे। लेकिन वर्तमान समय में 5 गेट बचे हुए हैं। जो इस प्रकार है।
    • कश्मीर गेट
    • अजमेरी गेट
    • दिल्ली गेट
    • लाहौरी गेट
    • तुर्कमान गेट
  • दिल्ली को ब्रिटिश सम्राट जार्ज पंचम द्वारा कोलकाता से राजधानी को स्थानांतरित करके दिल्ली को बनाया गया था।
  • दिल्ली में ही राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री आवास,संसद भवन आदि देखने को मिलेगा।
  • दिल्ली में पानी उद्योग बहुत ही बड़ा है। यहां पर रियल एस्टेट के बाद पानी उद्योग बहुत ही बड़ा है।

50+ Facts About Delhi in Hindi

  • दिल्ली के कुछ प्रसिद्ध सरकारी अस्पताल जो निम्न हैं।
    • AIIMS दिल्ली
    • राम मनोहर लोहिया अस्पताल
    • बाबा साहेब अम्बेडकर अस्पताल
    • दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल
  • दिल्ली के संस्थापक महाराज पृथ्वीराज चौहान है। जो अंतिम हिन्दू सम्राट कहा जाता है।
  • दिल्ली इन राज्यों को मिलाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र को पूरा करता है। वो राज्य निम्न हैं।
    • उत्तर प्रदेश(मेरठ,नोएडा,गाज़ियाबाद, बुलंदशहर आदि है)
    • हरियाणा(फरीदाबाद,पानीपत,गुरुग्राम आदि है)
    • राजस्थान(भरतपुर और अलवर है)
  •  दिल्ली में प्रचलित भाषा:- हिंदी,अंग्रेजी,पंजाबी और उर्दू 
  •  दिल्ली विश्व का सबसे बड़ा स्थानीय निकाय है।

निष्कर्ष

अगर जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ भी इसे साझा करें। जिससे उन्हें भी दिल्ली के कुछ अनसुने तथ्य के बारे में पता चल जाएगा। अगर कोई भी समस्या हो इस आर्टिकल से सम्बंधित तो आप हमें कमेंट करके अवश्य बताइएगा।

1 Comments

  1. Before the pandemic, the aspirants of the UPSC Civil Services examination relied on traditional classroom coaching institutes to prepare themselves for the exam. However, educational institutions were banned due to the Corona pandemic. So Youth Destination is Introducing The Best Online Classes For UPSC Aspirant Because Teaching and supplies of materials were restricted in the classroom.

    ReplyDelete
Previous Post Next Post