क्रिस्टियानो रोनाल्डो(Cristiano Ronaldo) के बारे में 20+ रोचक तथ्य - Jano Hindi Main

दोस्तों आज हम बात करेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो(Cristiano Ronaldo) के बारे में 20+ रोचक तथ्य के बारे में। क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) दुनिया के सबसे प्रसिद्ध फुटबॉल प्लेयर हैं। और ये दुनिया के सबसे महंगे फुटबॉल प्लेयर में से एक हैं।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो(Cristiano Ronaldo) के बारे में 20+ रोचक तथ्य - Jano Hindi Main
{tocify} $title={Table of Contents}

क्रिस्टियानो रोनाल्डो : परिचय

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का पूरा नाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो डॉस सैंटोस एवेइरो हैं। इनका जन्म 5 फरवरी 1985 को एक पुर्तगाली परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम जोसे दिनीस अवेइरो हैं और इनकी माता का नाम मारिया डोलोरेस दोस सैंटोस अवेइरो हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जीवन काफी संघर्षो से भरा रहा हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो भाई और बहन थे। क्रिस्टियानो रोनाल्डो का बचपन गरीबी में बिता हैं। आज के समय क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल के सबसे महगे घर में रहते हैं।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो : नेट वर्थ

क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया के सबसे प्रसिद्ध और मशहूर खिलाड़ी में से एक है। ये अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को करने के लिए करोड़ों रुपए चार्ज करते हैं। तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इनकी नेट वर्थ लगातार बढ़ती ही जा रही है। वर्तमान समय क्रिस्टियानो रोनाल्डो की नेटवर्थ 500 मिलियन डालर से अधिक है। और यदि भारतीय रुपए में बात करें तो 37 अरब से भी अधिक होगी।  

क्रिस्टियानो रोनाल्डो : दुनिया के मशहूर फुटबॉल खिलाडी

क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया के सबसे मशहूर फुटबॉल प्लेयर हैं। और ये सभी उपलब्धि क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपनी काबिलियत और मेहनत के दम पर हासिल किये हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पास आज के समय सभी चीज मौजूद हैं।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो(Cristiano Ronaldo) के बारे में 20+ रोचक तथ्य

  1. क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया के नंबर वन फुटबॉल प्लेयर हैं।
  2. क्रिस्टियानो रोनाल्डो 3 भाषाएं बोल सकते हैं। जैसे अंग्रेजी,स्पेनिश और पुर्तगाली भाषा जबकि वो 10 भी पास नहीं किये हैं।
  3. क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम उनके पिता जी ने मशहूर फिल्म अभिनेता रोनाल्ड रीगन के नाम पर रखे थे। क्योंकि क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के पिता जी रोनाल्ड रीगन के बहुत बड़े प्रशंसक थे। इसलिए वो अपने चहेते अभिनेता के नाम पर ही इनका नाम रख दिए। जब क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का जन्म हुआ था तो रोनाल्ड रीगन अमेरिका के राष्ट्रपति थे।
  4. क्रिस्टियानो रोनाल्डो को बचपन में इन्हें क्राई देवी और लिटिल वेवी के नाम से पुकारा जाता था। क्योंकि इन्हें जब इनकी मनपसंद वस्तु नहीं दिया जाता था। तो ये खूब रोया करते थे।
  5. क्रिस्टियानो रोनाल्डो की हाइट 6 फीट 1 इंच हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो खूब ज्यादा वर्कआउट करते हैं। और अपने शरीर को फीट रखते हैं। क्योकि वो मानते हैं की जब तक आप अपने आप को फीट नहीं रख सकते तब तक आप अपनी मन को फ़ीट नहीं रख सकते।
  6. क्रिस्टियानो रोनाल्डो को बचपन से ही फुटबॉल से बहुत प्रेम था। क्योंकि जब भी यह स्कूल से पढ़कर घर आते थे। तो ये अक्सर अपनी माता जी से झूठ बोलकर फुटबॉल खेलने जाया करते थे।
  7. क्रिस्टियानो रोनाल्डो अभी 14 वर्ष के थे तभी वो अपना स्कूल छोड़ दिए और उन्हें लगा की वो बहुत ही अच्छे फुटबॉल खिलाड़ी बन सकते हैं। और क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के इस फैसले को उनकी माता जी ने समर्थन भी किया।
  8. जब क्रिस्टियानो रोनाल्डो 15 वर्ष के थे तो इनका दिल का सर्जरी हुआ। और तब इन्हें डाक्टर ने यह बोला की अब की फुटबॉल कैरियर में खतरा है। लेकिन क्रिस्टीयानो रोनाल्डो आज के समय दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा कमाई करने वाले फुटबॉल खिलाड़ी हैं।
  9. क्रिस्टियानो रोनाल्डो फुटबॉल इतिहास के ऐसे खिलाड़ी हैं जो लगातार 6 वर्ष तक 50 से ज्यादा गोल किए हैं। और उनके इस इतिहास को अभी किसी फुटबॉल खिलाड़ी ने तोड़ा नहीं।
  10. क्रिस्टियानो रोनाल्डो समय-समय पर खून का दान भी किया करते हैं। क्योंकि वो मानते हैं कि इंसान को अपने जीवन में समय-समय पर कुछ समाज के लिए कार्य करना चाहिए।
  11. मैनचेस्टर यूनाइटेड ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को 2003 में £12 मिलियन का भुगतान किया था। जो कि उस समय क्रिस्टीयानो रोनाल्डो की उम्र के लिए रिकॉर्ड शुल्क था।
  12. क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने शरीर पर कहीं भी टैटूज़ नहीं बनवाएं है। और ना भविष्य में टैटूज़ बनवाने की इच्छा रखते हैं। लेकिन बहुत से खिलाड़ी हैं जो अपने पूरे शरीर पर कहीं न कहीं अवश्य टैटूज़ बनवाएं है।
  13. क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया के सबसे मशहूर इंसान में से एक है क्योंकि इनके इंस्टाग्राम पर 400+ मिलियन फालोवर्स से अधिक है।
  14. क्रिस्टियानो रोनाल्डो को फुटबॉल के क्षेत्र में दिया जाने वाला Ballon d'Or पुरस्कार से 5 बार(2008,2013,2014,2016 और 2017) जीत चुके हैं। और यही नहीं क्रिस्टीयानो रोनाल्डो ने European Golden Shoe 4 बार जीत चुके हैं।
  15. क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 2011 में,European Golden Shoe को नीलामी के माध्यम से बेच दिए। और उस नीलामी के बाद मिले पैसे को गीजा में स्कूल निर्माण के लिए दान दिए थे।
  16. क्रिस्टियानो रोनाल्डो 7 नंबर की जर्सी पहनते हैं। और आज के समय 7 नंबर की जर्सी मतलब क्रिस्टीयानो रोनाल्डो हैं। और 7 नंबर की जर्सी की कहानी भी बहुत मजेदार हैं। क्रिस्टीयानो रोनाल्डो 7 नंबर की जर्सी से पहले 28 नंबर की जर्सी पहना करते थे।
  17. क्रिस्टियानो रोनाल्डो धूम्रपान नहीं करते हैं। मतलब की वह शराब और सिगरेट को पीते नहीं हैं। क्योकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पिता की निधन शराब पीने से 52 वर्ष की आयु में हो गई थी। जिससे क्रिस्टियानो रोनाल्डो को बहुत आहात हुआ और वो कभी भी धूम्रपान न करने की ठानी।
  18. क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कमाई आज के समय लाखों में नहीं करोड़ो में होती हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक महीने में 40 करोड़ से ज्यादा कमाते हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो की नेट वर्थ(Net Worth) 510 मिलियन डॉलर(भारतीय रूपए में 4200 करोड़) हैं।
  19. फुटबॉल का मैच 90 मिनट का होता हैं। और क्रिस्टियानो रोनाल्डो 90 मिनट में हर एक मिनट पर गोल किये हैं। और रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं।
  20. क्रिस्टियानो रोनाल्डो के वर्तमान समय सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स हैं।
    1. क्रिस्टियानो रोनाल्डो के इंस्टाग्राम(Instagram) पर 496M फॉलोवर्स हैं।
    2. क्रिस्टियानो रोनाल्डो के फेसबुक(Facebook) पर 154M फॉलोवर्स हैं।
    3. क्रिस्टियानो रोनाल्डो के ट्विटर(Twitter) पर 104M फॉलोवर्स हैं।

निष्कर्ष

अगर आप को क्रिस्टियानो रोनाल्डो(Cristiano Ronaldo) के बारे में 20+ रोचक तथ्य के बारे में जानकारी अच्छी लगी हो तो आप अवश्य ही अपने दोस्तों और अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अवश्य साझा(Share) करे।

Post a Comment

Previous Post Next Post