Interesting Facts About:एलन मस्क(Elon Musk) के बारे में 20+ रोचक तथ्य - Jano Hindi Main

दोस्तों आज हम बात करेंगे एलन मस्क के बारे में 20+ रोचक तथ्य। एलोन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। एलोन मस्क अभी हाल ही में ट्विटर इंक को ख़रीदे हैं। और वो वर्तमान समय ट्विटर के सीईओ और मालिक हैं।

{tocify} $title={Table of Contents}

एलन मस्क(Elon Musk)

एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर इंसान हैं। इनका जन्म  28 जून 1971 को प्रिटोरिया, त्रांसवाल, दक्षिण अफ़्रीका में हुआ था। वो एक दक्षिण अफ्रीकी-कनाडाई-अमेरिकी दिग्गज व्यापारी, निवेशक और इंजीनियर हैं। एलन मस्क स्पेसएक्स(SpaceX) के संस्थापक, सीईओ और मुख्य डिजाइनर हैं। और वो टेस्ला कंपनी(Tesla) के सह-संस्थापक, सीईओ हैं। ओपनएआई के सह-अध्यक्ष, न्यूरालिंक(Neura Link) के संस्थापक सीईओ,द बोरिंग कंपनी के संस्थापक और ट्विटर इंक(Twitter Inc) के मालिक और सीईओ है। एलोन मस्क की नेट वर्थ $223.8B हैं। यानी भारतीय रुपया में लगभग 19 लाख करोड़ रुपया होगा।

एलन मस्क(Elon Musk) के बारे में 20+ रोचक तथ्य

  1. वर्तमान समय एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
  2. वर्तमान समय एलन मस्क के पास 209.1 बिलियन डॉलर अमेरिकी रूपया हैं।
  3. एलन मस्क अभी हाल ही में Twitter को 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर में ख़रीदे हैं।
  4. वर्तमान में एलन मस्क के पास निम्न कंपनी हैं।
    1. टेस्ला(Tesla)
    2. स्पेसएक्स(SpaceX)
    3. ट्विटर(Twitter)
    4. बोरिंग कंपनी(Boring Company)
    5. पेपल(PayPal)
  5. एलन मस्क ने 12 वर्ष की उम्र में ही Blaster नाम का एक गेम बनाये थे। जिसे ये PC & Office Technology Company को 500 अमेरिकी डॉलर में बेच दिए थे। इस गेम का ऑनलाइन वर्जन आज भी उपलब्ध हैं।
  6. एलन मस्क अपना ज्यादा समय किताबों को पढ़ने में बिताते हैं।
  7. एलन मस्क एक बार अपने दोस्त का घर किराये पर लिए थे। और वो हर वीकेंड उस घर को Nightclub में बदल देते थे। और उस में आने के लिए 5$(पांच डॉलर) एंट्री फीस लिया करते थे। कभी-कभी उस Nightclub में 500 से ज़्यादा लोग आ जाते थे।
  8. एलन मस्क के पिता एरोल मस्क एक प्रख्यात इंजीनियर और पायलट थे। एलन मस्क की पहली पत्नी का नाम जस्टिन मस्क था। जो एक लेखिका थी।
  9. एलन मस्क के पास तीन देशों की नागरिका हैं।
    1. दक्षिण कोरिया(South Korea)
    2. कनाडा(Canada)
    3. अमेरिका(America)
  10. एलन मस्क इतने अमीर होने के बाद भी वो किराये के घर पर रहते हैं।

एलन मस्क(Elon Musk) के बारे में 20+ दिलचस्प रोचक तथ्य

  • एलन मस्क का बचपन से ही टेक्नोलॉजी में रूचि थी।
  • एलन मस्क अपनी कंपनी न्यूरोलिंक के जरिये एक ऐसी मशीन बनाना शुरू कर दिए हैं। जो इंसानी दिमाग को कंप्यूटर जोड़ सकेगा।
  • साल 2013 में मस्क ने लोटस एस्प्रिट कार को करीब 1 मिलियन डॉलर में ख़रीदे थे।
  • एलन मस्क को अमेरिकी नागरिगता उन्हें वर्ष 2002 में मिली तब इनकी उम्र 31 वर्ष थी।
  • टेस्ला और स्पेसएक्स को वर्ष 2007 में एलन मस्क को इन में काम करने के लिए इंक पत्रिका एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2007 से पुरस्कृत किया गया।
  • एलन मस्क के द्वारा वर्ष 2002 में मस्क फाउंडेशन की शुरुआत की गई। यह फाउंडेशन मुख्य रूप से ऊर्जा अनुसंधान,मानव अंतरिक्ष अन्वेषण अनुसंधान, बाल चिकित्सा अनुसंधान, विज्ञान तथा शिक्षा के लिए सहयोग प्रदान करता हैं। और उनको आगे बढ़ने के लिए सहयोग प्रदान करता हैं।
  • टेस्ला का मार्केट कैपिटल 1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हैं। यह संयुक्त राज अमेरिका के इतिहास की छठवीं कंपनी हैं। जो 1 ट्रिलियन मार्केट पूँजीकरण(Capitalisation) तक पहुंच पाई हैं।
  • एलन मस्क ने बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के गिविंग प्लेज़ पर हस्ताक्षर किए हैं। बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन एक अंतरराष्ट्रीय फाउंडेशन हैं। जो लोगों को कई प्रकार से मदद करती हैं .
  • एलन मस्क की कंपनी टेस्ला द्वारा बनाई गई कारे दुनिया के सबसे सुरक्षित और आधुनिक कारों में से एक हैं। 
  • एलन मस्क ग्लोबल वॉर्मिंग और भविष्य के लिए ऊर्जा को सुरक्षित करने के लिए काम कर रहे हैं। और इनके इस काम को इनकी कंपनी टेस्ला का बहुत बड़ा योगदान हैं।

निष्कर्ष

अगर आप को एलन मस्क के बारे में 20+ रोचक तथ्य से कुछ सीखने को मिला हों तो अपने दोस्तों के साथ अवश्य साझा करें। यदि आप को इस लेख से संबंधित कोई शिक़ायत या फिर सुझाव हों तो हमें कमेंट करके अवश्य बताएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post