सरकारी वकील कैसे बने 2023 में ? - Jano Hindi Main

दोस्तों आज हम बात करेंगे की कैसे आप एक सरकारी वकील 2023 में बन सकते हैं। आज के समय सभी लोग सफल होना चाहते हैं। और अगर आप भी अपने जीवन को सफल बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आज के समय आप के पास एक सरकारी नौकरी होनी बहुत जरुरी हैं। क्योकि आज के समय अगर आप के पास अगर सरकारी नौकरी नहीं हैं तो आप अपने जीवन को अच्छे ढंग से गुजारने में तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता हैं। लेकिन कुछ लोग कहेंगे की प्राइवेट नौकरी कर के अपने जीवन को नहीं निर्वाह किया जा सकता। तो इसका जबाब होगा किया जा सकता हैं, लेकिन थोड़ी परेशानी हो सकती हैं ,सरकारी नौकरी के मुकाबले।

सरकारी वकील कैसे बने 2023
सरकारी वकील कैसे बने 2023 में ? - Jano Hindi Main

{tocify} $title={Table of Contents}
सरकारी वकील : जैसा की नाम से प्रतीत हो रहा हैं। सरकारी वकील वह व्यक्ति होता हैं ,जो सरकार के मुद्दों को कोर्ट के सामने प्रस्तुत करता हैं। मतलब आप समझ सकते हैं की सरकारी वकील का काम होता हैं, सरकार का पक्ष कोर्ट के सामने रखना और सरकार को क़ानूनी पर सलाह देना हैं।
सरकारी वकील बनने के लिए आप को धैर्य और आंतरिक मोटिवेशन की जरुरत पड़ेगी क्योकि चाहें आप किसी भी क्षेत्र में हो जब तक आप धैर्य नहीं रखते तब तक आप उस क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ पाएंगे। अगर किसी भी छात्र को सरकारी वकील बनना हैं ,इसके लिए छात्र को 12वी के बाद लॉ या बैचलर की डिग्री हासिल करनी होगी। अगर आप को 12 वी के बाद सरकारी वकील बनना हैं तो इसके लिए आप को किसी कॉलेज या यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल करनी होगी।

इन्हें भी पढ़ें.....

सरकारी वकील बनने के लिए योग्यता

सरकारी वकील बनने के लिए आप के पास निम्न पात्र योग्यता होनी चाहिए।
  • आप भारत के नागरिक होने चाहिए।
  • आप की उम्र 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • आप के पास अनिवार्य योग्यता होनी चाहिए ,मतलब आप लॉ में ग्रेजुएट होने चाहिए।

सरकारी वकील बनने के लिए अनुभव

अगर आप सरकारी वकील बनना चाहते हैं। तो इसके लिए आप के पास अनुभव होना बहुत जरुरी हैं। क्योकि जब तक आप के पास अनुभव नहीं होगा तब तक आप एक अनुभवी सरकारी वकील नहीं बन सकते हैं। आप के पास कम से कम 8 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। तभी आप को एक सरकारी वकील बनने के लिए पात्र मना जायेगा और आप के पास पिछले कुछ वर्षों से वकालत का भी अनुभव होना चाहिए और आप का ट्रैकरिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए।

सरकारी वकील बनने के लिए चरण

अगर आप सरकारी वकील बनने को सोच रहे हैं तो आप को निम्न चरण से गुजरना पड़ेगा।
  • आप के पास ग्रेजुएशन में लॉ की डिग्री होनी चाहिए।
  • आप को APO परीक्षा में बैठना पड़ेगा। और APO परीक्षा प्रतिवर्ष होता हैं।
  • APO परीक्षा का आयोजन राज्य सरकार(State Goverment) द्वारा किया जाता हैं।
  • अगर APO परीक्षा को पास करते हैं तो आप एक सरकारी वकील बन सकते हैं।

APO परीक्षा

APO का फुल फॉर्म Assistant Prosecution Officer होता हैं। तथा हिंदी में APO का फुल फॉर्म सहायक अभियोजन अधिकारी होता हैं। प्रतिवर्ष APO परीक्षा का आयोजन किया जाता हैं। और हर साल APO की परीक्षा को पास करने वाले सरकारी वकील बन जाते हैं। सरकारी वकील की तैनाती मुख्यतः जिला न्यायालय पर होती हैं।

APO परीक्षा पैटर्न

APO परीक्षा तीन चरण में होता हैं।
  1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims exam)
  2. मुख्य परीक्षा (Mains exam)
  3. साक्षात्कार (Interview)
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims exam) :- APO परीक्षा में सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होता हैं। इस परीक्षा 50 प्रश्न जनरल नॉलेज(सामान्य ज्ञान) के होते हैं। और 100 प्रश्न लॉ और कानून से होते हैं। इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होते हैं। ये सभी प्रश्न MCQ होते हैं। और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता हैं। और ⅓ नकारात्मक मार्क्स (नेगेटिव मार्किंग) होता हैं।

मुख्य परीक्षा (Mains exam) :- जब आप प्रारंभिक परीक्षा को पास कर लेते हैं। तब आप को मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलता हैं। इस मुख्य परीक्षा में चार पेपर लिए जाते हैं। सभी पेपर पेन और पेपर आधारित होता हैं। और एक पेपर 100 अंक का होता हैं ,मतलब 4 पेपर 400 अंक का होगा। इस मुख्य परीक्षा को पास करने के लिए आप को ज्यादा ज्ञान होना चाहिए।

साक्षात्कार (Interview) :- जब आप प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा को पास कर लेते हैं। तब आप को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता हैं। जहा पर आप से आप के ज्ञान को जांचा जाता हैं। और वहां पर आप से आप के पिछले अनुभव और आप के डिग्री से सम्बंधित प्रश्न को पूछा जाता हैं। और आप से व्यक्तिगत सवाल और पर्सनैलिटी टेस्ट किया जाता हैं। जब आप इंटरव्यू राउंड (Interview Round) को पास कर ले जाते हैं। तब आप के इंटरव्यू के आधार पर आप को ट्रेनिंग के लिए बुलाया जाता हैं।

इन्हें भी पढ़ें.....

सरकारी वकील के कार्य

सरकारी वकील के निम्न कार्य होते हैं।
  1. राज्य सरकार का बचाव करना कोर्ट में।
  2. पुलिस द्वारा दर्ज की गई फाइल का विश्लेषण करना।
  3. कोर्ट में केस से में संबंधित सभी तथ्यों और सबूत को सामने रखना।
  4. एक सरकारी वकील नागरिक और आपराधिक दोनों मामलों को देखता हैं। और कोर्ट के सामने प्रस्तुत करता हैं।
  5. एक उचित निष्कर्ष तक पहुंचने में कोर्ट जज का सहयोग करना।

सरकारी वकील सैलरी

सरकारी वकील की औसत वेतन 4 लाख से ज्यादा हो सकता है। जो हर राज्य में अलग-अलग हो सकता हैं। तथा यह वकील के कई रिकॉर्ड पर भी निर्भर करता हैं। इसके आवला उन्हें कई और सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं। जो अन्य सरकारी कर्मचारी को दी जाती हैं। और यह सुविधा हर राज्य में अलग-अलग हो सकती हैं। 

निष्कर्ष

आशा करते हैं की आप को इस पोस्ट सरकारी वकील कैसे बने को पढ़ने के बाद कुछ जानकारी मिली होगी। अगर आप को कुछ ज्ञान मिला हैं तो अपने दोस्तों,रिश्तेदारों के साथ अवश्य साझा करे।

Post a Comment

Previous Post Next Post