दोस्तों आज हम बात करेंगे प्रसिद्ध शिक्षक और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा के बारे में। अवध ओझा सर UPSC के छात्रों को पढ़ाते हैं। वो एक महान शिक्षक के साथ वो बहुत ही अच्छे एक लेखक भी हैं। आये दिन अवध ओझा सर के वीडियो यूट्यूब तथा इंस्टाग्राम रील के माध्यम से वायरल होते रहते हैं। और अवध ओझा बहुत ही अच्छे व्यक्तित्व के शिक्षक हैं। तो आज के इस पोस्ट में हम अवध ओझा सर के बारे में जानने की कोशिश करेंगे।

{tocify} $title={Table of Contents}
अवध ओझा परिचय संक्षिप्त-Avadh Ojha Introduction Brief
नाम/Name | अवध ओझा/Avadh Ojha |
---|---|
पूरा नाम/Full Name's | अवध प्रताप ओझा/Avadh Pratap Ojha |
पिता का नाम/Father's name | अज्ञात/Not Known |
माता का नाम/Mother's name | अज्ञात/Not Known |
पत्नी का नाम/Wife name | मंजारी ओझा/Manjari Ojha |
जन्मतिथि/Date of Birth | 13 जुलाई 1984/13 July 1984 |
उम्र/Age | 38 वर्ष/38 Year |
जन्मस्थान/Birth Place | गोंडा, उत्तर प्रदेश/Gonda, Uttar Pradesh |
हाइट/Height | 5'3" |
कुल सम्पति/Net Worth | 50-60+ लाख/50-60+ Lakh |
निवास स्थान/Permanent address | नई दिल्ली/New Delhi |
वर्तमान पता/Current address | नई दिल्ली/New Delhi |
अवध ओझा बायोग्राफी - Avadh Ojha Biography
अवध ओझा सर एक बहुत ही प्रसिद्ध शिक्षक हैं। इनके आये दिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते रहते हैं और इनके वायरल वीडियो पर लाखों व्यूज आते हैं। आज के समय UPSC परीक्षा की तैयारी करने वाले लगभग सभी एस्पिरेंट अवध ओझा सर को जानते होंगे। चुकी जब कोरोना वायरस भारत में आया हैं तब से भारत के अधिकतर शिक्षक ऑफलाइन माध्यम से ऑनलाइन माध्यम में चले आये हैं और उन्ही में कई शिक्षक बहुत प्रसिद्ध हुए हैं। और ओझा सर भी उन्ही में से एक हैं। अवध ओझा सर का जन्म 13 जुलाई 1984 को उत्तर-प्रदेश के गोंडा शहर में हुआ था। और आज के समय ओझा सर के पास बहुत से एस्पिरेंट अपनी तैयारी कर रहे हैं।
अवध ओझा का उम्र, परिवार और शिक्षा - Avadh Ojha Age,Family & Education
अवध ओझा सर का जन्म 13 जुलाई 1984 को उत्तर प्रदेश के गोंडा शहर में हुआ था। इस हिसाब से अवध ओझा सर की वर्तमान उम्र 38 वर्ष हैं। इनके पिता जी का नाम श्रीमाता प्रसाद ओझा हैं जो गोंडा में ही पोस्ट मास्टर(डाकिया) की नौकरी करते थे। और इनकी माता जी गृहणी थी। अवध ओझा सर की प्रारंभिक शिक्षा गोंडा के फातिमा स्कूल से पूरी हुई तथा ग्रेजुएशन की शिक्षा भी इन्होंने अपने गृह जनपद से ही पूरी की। इनके बाद इन्हे बहराइच भेज दिया गया। जहां ये एक साल तक रहे। इसके बाद ये आगे की पढ़ाई के लिए इलाहाबाद चले गए। अवध ओझा के माता पिता उन्हें मेडिकल क्षेत्र की तैयारी करने को बोल रहे थे लेकिन अवध ओझा का मेडिकल में कोई ख़ास दिपचस्पी नहीं रही। जब अवध ओझा इलाहाबाद में गए थे तब ये ग्रेजुएशन कर रहे थे लेकिन UPSC के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी और न ही उनका इस और कोई खास झुकाव था। लेकिन साथ में रहने वाले छात्रों की देखा-देखी उन्होंने भी UPSC की तैयारी की। UPSC में ओझा ने सभी अटैंप्ट दिए लेकिन वह इस परीक्षा को पास नहीं कर पाए।
इन्हे भी पढ़े........
अवध ओझा की पत्नी - Avadh Ojha's Wife
अवध ओझा सर की पत्नी का मंजारी ओझा हैं। ओझा सर की सादी 2007 में हुई थी। और ओझा सर की तीन बेटी हैं जिनका नाम बुलबुल, गुनगुन और पिहू हैं।



अवध ओझा का करियर - Avadh Ojha's Career
अवध ओझा सर पहले ऑफलाइन ही बच्चो को पढ़ाते थे। लेकिन शुरू में इनकी कोचिंग में उतना बच्चे नहीं पढ़ते थे। इसलिए इनके पास उतना पैसा नहीं हो पता था की ये अपनी कोचिंग सेंटर और रूम का किराया दे सके इसलिए वो उस समय नौकरी भी करते थे। अवध ओझा सर 8 बजे से 2 बजे तक नौकरी करते थे।
वर्ष 2019 में ओझा सर पुणे (महाराष्ट्र) गए वहां जा कर उन्होंने IQRS की कोचिंग पढ़ानी शुरू की। पहले वे एक ही बच्चे को कोचिंग पढ़ाया करते थे। कुछ दिनों बाद धीरे-धीरे बच्चे कोचिंग में पढ़ने आने लग गये अब बच्चों की संख्या में दिन-प्रतिदिन वृद्धि होने लग गयी। और इनकी प्रचार-प्रसार भी होने लगा।
जब से कोरोना वायरस की बीमारी विश्व में फैली और सब काम-काज ऑनलाइन होने लग गए उस समय ओझा सर भी ऑनलाइन ही UPSC की कोचिंग पढ़ाया करते थे उन्होंने 2020 में अपना एक YOUTUBE चैनल खोला जिसमे वे UPSC के बच्चों को पढ़ाया करते थे। उन्होंने पहले भी कई कोचिंग संस्थानों में पढ़ाया था जैसे- आईएएस एकेडमी, एबीसी एकेडमी तथा वाजीराम रवि आईएएस एकेडमी आदि।
अवध ओझा सर ने पुणे महाराष्ट्र में अपना कोचिंग सेंटर खोला हुआ है जिसमे वह IQRS की कोचिंग पढ़ते है। 2019 में यह कोचिंग सेंटर खोला गया था जिसमे देश भर के बच्चे सिविल सेवा परीक्षा की कोचिंग करते हैं। और अभी हाल ही में ओझा सर Unacademy के ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम को ज्वाइन किये हैं। और अब आप को ओझा सर Unacademy पर भी दिखाई देंगे।
इन्हे भी पढ़े........
अवध ओझा के बारे में रोचक तथ्य - Interesting Facts about Avadh Ojha
अवध ओझा सर के बारे में रोचक तथ्य निम्न हैं।
- अवध ओझा सर अपने आध्यात्मिक गुरु आसुतोष महाराजा को मानते है। जब ये The Lallan Top के Show पर गए थे तो इस बात की खुलासा किये हैं।
- अवध ओझा सर योग और आध्यात्म को मानते हैं।
- अवध ओझा सर ने 2020 में अपना कोचिंग सेंटर पुणे महाराष्ट्र में खोले थे। और उसी के साथ अपना यूट्यूब चैनल की भी शुरुआत किये।
- अवध ओझा सर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 296K फॉलोवर्स हैं।
- अवध ओझा सर के यूट्यूब चैनल का नाम RAY Avadh Ojha हैं। इनके यूट्यूब चैनल पर 672K सब्सक्राइबर हैं।
FAQ
Q1:-Avadh Ojha Sir के कोचिंग संस्थान का क्या नाम है ?
A1:-Avadh Ojha Sir के कोचिंग संस्थान का नाम IQRA IAS Academy है I जोकि महाराष्ट्र में स्थित है।Q2:-Avadh Ojha Sir की नेट वर्थ (Net Worth) क्या हैं ?
A2:-Avadh Ojha Sir की नेट वर्थ 50+ लाख से ऊपर हैं।
Q3:-Avadh Ojha Sir की wife का क्या नाम हैं ?
A3:-Avadh Ojha Sir की पत्नी का नाम मंजरी ओझा हैं।